🔥 TRENDING District Responsibilities to Shift in... BJP MP Alleges Gandhi Family Profiteer... गुड़ामालानी में नई प्रधान बनी विमला पट... VCK MP Urges DMK to Advocate for Kuria... ಹಾಲಿವುಡ್‌ನ 'ಜೂಟೋಪಿಯಾ 2' ಚಿತ್ರಕ್ಕೆ ಭಾರತ... NCC CADETS PARTICIPATED IN WEAPON DISP...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

काशी में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया आत्मीय स्वागत

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Nov 2026, 02:24 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

काशी की पावन धरती पर उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री योगी के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माननीय उपराष्ट्रपति के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। दोनों ने बाबा विश्वनाथ के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
काशी आगमन पर उपराष्ट्रपति का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पावन नगरी की आध्यात्मिक महत्ता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त किया। श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन का यह अवसर श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
📲Get App