🔥 ट्रेंडिंग कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवाकुमा... राजस्थान में किराए के फ्लैट के अलग कमर... जयपुर में SIR विवाद पर कांग्रेस का विर... राजस्थान के RSMSSB ने 2026 LDC के परिण... सुनहरी चादर ओढ़े दिल्ली की शाम ने राष्... शुल्कभार हलका : व्यावसायिक अभ्यासक्रमा...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कैंसर पीड़ित गौरी बैगा की मदद को आगे आए

✍️ रिपोर्टर: Manjur Mansoori 🗓 28 सित. 2026, 06:38 PM 👁 64
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कैंसर पीड़ित

गौरी बैगा की मदद को आगे आए

पवन कुमार चीनी

आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला और स्वस्थ होने की की कामना

मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है

जरूरतमंद परिवारों के लिए लगातार मदद का सिलसिला

नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 10 देवहरा निवासी कैंसर पीड़ित महिला गौरी बैगा की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार चीनी आगे आए। उन्होंने गौरी बैगा को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और परिवार को भरोसा दिलाया कि मुश्किल समय में समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना चाहिए।

गंभीर बीमारी से जूझ रहे परिवार को मिली राहत

बताया गया कि गौरी बैगा लंबे समय से गंभीर बीमारी से जुझ रही हैं। इलाज के दौरान परिवार के सामने आर्थिक परेशानियां भी बनी हुई हैं। ऐसे समय में पवन कुमार चीनी द्वारा सहायता का हाथ बढ़ाया गया। आर्थिक सहयोग मिलने से परिवार को इलाज के खर्च में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

बारिश में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए भी की थी मदद

पवन कुमार चीनी की ओर से जरूरतमंदों की सहायता का यह कोई पहला मामला नहीं हैं। हाल ही में बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए अनेक परिवारों के मकानों की स्थिति सामने आने पर भी उन्होंने आर्थिक मदद उपलब्ध कराई थी। उनका कहना है कि प्राकृतिक आपदा हो, बीमारी हो या किसी परिवार के सामने आर्थिक संकट ऐसे समय में यथासंभव सहयोग करना सामाजिक जिम्मेदारी है। 66

सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक गतिबिधियों में सक्रिय

स्थानीय लोगों के अनुसार पवन कुमार चीनी लगातार सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिधिधियों में अपनी भागीदारी निभाते रहे हैं। जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर धार्मिक आयोजनों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े काथों में उनका सहयोग देखने को मिलता रहा है।

पवन चीनी गलवानी पार्षद वार्ड क्रमांक 07 नगर परिषद बरगवां अमलाई, जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश

किसी जरूरतमंद के कबिन समय में छोटी-सी मदद भी उसके लिए बड़ी उम्मीद बन सकती है।

وو
📲Get App