🔥 TRENDING हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति कार्यालय... BJP MP Unveils Old Report Alleging Ind... MP Government to Postpone Cooperative... BJP MP Suresh Gopi Dismisses E20 Conce... Sachin Pilot Arrives in Amritsar, Crit... Punjab Congress Leader Sachin Pailat A...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

किसान तुहर टोकन ऐप से धान विक्रय में मिली सहूलियत, दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान

✍️ Reporter: देवान सिंह मराबी 🗓 23 Nov 2026, 01:36 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था के तहत किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिल रहा है। मरवाही के किसान दिनेश कुमार राय ने 'किसान तुहर टोकन ऐप' का उपयोग कर घर बैठे टोकन प्राप्त किया और 80 क्विंटल धान बेचा।

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में छत्तीसगढ़ शासन की धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए लगातार सुविधाएँ प्रदान कर रही है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से धान बेचने की प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक सरल और सुविधाजनक हो गई है। मरवाही के किसान दिनेश कुमार राय ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए मरवाही धान उपार्जन केंद्र में अपना 80 क्विंटल धान बेचा।

किसान दिनेश कुमार राय ने बताया कि धान उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने 'किसान तुहर टोकन ऐप' के माध्यम से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर लिया, जिससे उन्हें टोकन कटाने के लिए लंबी कतारों में लगने की परेशानी से मुक्ति मिली। ऐप के माध्यम से टोकन की सुविधा मिलने से उनके समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होने से आर्थिक संबल भी मिल रहा है। दिनेश कुमार ने धान खरीदी की सुगम व्यवस्था, डिजिटल टोकन सुविधा और लाभकारी दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
📲Get App