🔥 ट्रेंडिंग विजय देवराकोंडा की पैन-इंडिया फिल्म 'र... नानी का 'जेलर 2' जारी हुआ आधिकारिक तेल... इन्फ्लुएंसर ने काइंची धाम के आगंतुकों... उत्तराखंड के जंगलों को बचाया, 3.96 लाख... भारत‑यूएई ने ऊत्तराखंड में माउंटेन गार... चत्तीसगढ़ में युवा आशावादी पर अम्ल हमल...
05 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

किसानों के बीच पहुंचे युवा जिला अध्यक्ष गौरव सागर, फसल और नुकसान की ली जानकारी

✍️ रिपोर्टर: Lucky bajrangi 🗓 05 अक्टू. 2026, 07:10 PM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हाथरस। भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के युवा जिला अध्यक्ष गौरव सागर जी ने क्षेत्र के किसानों से मुलाकात कर उनकी फसलों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों से फसल में हुए नुकसान, उत्पादन की स्थिति और खेती से जुड़ी अन्य समस्याओं के बारे में विस्तार से बातचीत की।

किसानों ने अपनी समस्याएं और फसल में हुए नुकसान की जानकारी युवा जिला अध्यक्ष के सामने रखी। गौरव सागर जी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि किसानों की फसल में हुए नुकसान का उचित आकलन कराकर उन्हें शीघ्र सहायता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल खराब होने पर किसानों को राहत मिलना बेहद जरूरी है। भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।

इस दौरान किसानों ने भी संगठन के पदाधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए जल्द राहत दिलाए जाने की मांग की।
📲Get App