🔥 TRENDING Louisiana Court Rules in Favor of Jone... Heavy Rain in Uttar Pradesh Claims 56... Thar SUV crashes into motorcycle on Dw... Virat Kohli's Six-Fueled Century Sets... Health Ministry advises lowest effecti... Violence erupts over sexual assault al...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
किसान बैठक में किसानों की प्रमुख समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
National

किसान बैठक में किसानों की प्रमुख समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

✍️ Reporter: Vaibhav Shrivastav 🗓 16 Aug 2026, 10:28 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हरदोई। विकासखंड टोडरपुर की ग्राम पंचायत जलालपुर के मजरा हुसैनापुर में आज किसान बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के किसानों ने खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान किसानों ने कृषि कार्य से संबंधित समस्याओं सहित किसान हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। किसानों की समस्याओं को सुनते हुए संगठन की ओर से उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने तथा संबंधित अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को मजबूती से उठाने की बात कही गई।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति, हरदोई के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और उनके अधिकारों एवं हितों के लिए मजबूती से संघर्ष करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा।

बैठक में क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे और उन्होंने किसान हित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
📲Get App