🔥 ट्रेंडिंग चकरभाठा में मदद के बहाने मोबाइल चोरी क... बिलासपुर में स्वर म्यूजिक झांकी ने सोश... ઇલેક્ટ્રિક બાઇકમાં બ્લાસ્ટ, 3 કાર અને... सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रंका ने ह... दिल्ली में आज ग्रैप प्रतिबंध की संभावन... बागेश्वर धाम में ऑटो रिक्शा चालकों के...
21 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

कासगंज में त्योहारों को लेकर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, GRP-RPF ने डॉग स्क्वॉड के साथ की चेकिंग

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 21 अक्टू. 2026, 03:35 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कासगंज रेलवे स्टेशन पर दशहरा त्योहार को लेकर GRP-RPF ने डॉग स्क्वॉड के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष कोमल कुंतल के नेतृत्व में प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में संदिग्ध सामान की जांच की गई और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

कासगंज में दशहरा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
मंगलवार को रेलवे स्टेशन कासगंज पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वॉड की मदद से स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देशानुसार की गई। चेकिंग का नेतृत्व जीआरपी कासगंज के थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने किया। संयुक्त टीम ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी ली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
त्योहारों के सीजन में भीड़भाड़ को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरा बल मुस्तैद है।
इस चेकिंग अभियान के दौरान आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक राजकमल मिश्रा समेत जीआरपी और आरपीएफ का भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
📲Get App