🔥 ट्रेंडिंग एटा: हत्या के प्रयास के मामले में पिलु... આંકલાવ: મોટી સંખ્યાડ ગામે 'મેગા મેડિકલ... नवादा: चलती बाइक पर स्टंट करता युवक, स... જંગલ શાહ બાબાનો ઉર્સ મુબારક: ભાજપના કા... वाराणसी में BPL किड्स बॉक्स क्रिकेट एड... अररिया में सोशल मीडिया क्रिएटर्स धीरज...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

कुरावली में गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का शुभारंभ, रावण की दुहाई संग निकली शोभायात्रा

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 11 अक्टू. 2026, 09:40 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कुरावली के मोहल्ला सुजरई में गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। रावण की दुहाई के साथ निकली शोभायात्रा ने नगर भ्रमण कर धार्मिक आयोजन का आगाज किया।

कुरावली। नगर के मोहल्ला सुजरई स्थित राजा राम की चक्की के पास गुप्ता मोहल्ला में गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर परंपरानुसार रावण की दुहाई निकाली गई, जिसने नगर भ्रमण कर धार्मिक आयोजन का आगाज किया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

रामलीला महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर आयोजकों ने प्रभु श्रीराम एवं भगवान श्री गणेश से नगरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही ये समाज में धार्मिक आस्था और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं।

इस शुभारंभ के अवसर पर रामलीला कमेटी के पंजीकृत अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा धम्मा, रामलीला मेला अध्यक्ष वीरेश कुमार अन्नू, कोषाध्यक्ष भानु वर्मा, महामंत्री मनोज गुप्ता पिंटू, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश माथुर, अंकित गुप्ता, नीरज गुप्ता, विपिन वर्मा बॉबी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
📲Get App