🔥 TRENDING सोलापूरच्या राज्य राखीव पोलीस बल गट क्... बुढ़ार कॉलेज तिराहे पर खंभे से टकराकर... ಬಿಜೆಪಿ ರಾಜ್ಯಾಧ್ಯಕ್ಷ ಬಿ.ವೈ. ವಿಜಯೇಂದ್ರ:... गंगापुर सिटी और वजीरपुर मे ं बन े कांग... Gujarat ATS Seizes Radical Literature... North Gujarat MEMU Service Extended to...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

किरोड़ी के गढ़ में भी नही ं खुला पार्टी का खाता; चूरू में राठौड़ का फिर चला जादू

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 29 Nov 2026, 10:50 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत समिति चुनाव मे ं 4 दिग्गज मंत्रियो ं के गढ ़ मे ं बीजेपी खाता भी नही ं खोल पाई। सवाई माधोपुर में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, सीकर मे ं यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और नागौर में दो-दो मंत्री विजय सिंह व मंज ू बाघमार एक भी पंचायत समिति में प्रधान नही ं जितवा पाए।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम भरतपुर मे ं बड़ा उलटफेर करने में कामयाब रहे। 'शून्य' बहुमत के बावजूद 7 में 5 पंचायत समितियो ं मे ं बीजेपी के प्रधान जितवाए। चूरू में एक बार फिर दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड ने रणनीति कौशल दिखाया। यहा ं 5 की जगह 7 पंचायत समितियो ं मे ं जीत बीजेपी की झोली मे ं डाली।

अलवर मे ं भी बीजेपी का बहुमत जीरो था। लेकिन यहां केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा ने आंकड़ा 3 तक पहुंचाया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर मे ं बीजेपी केवल एक प्रधान जितवाकर साख बचान े में कामयाब रही।
📲Get App