🔥 TRENDING बड़ौद में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्... Premada Oorali vs Su From So: Which Ka... Dhurandhar Doctrine Emerges as Key Pil... Arunachal Tribes Protest Siang Dam Pro... JKBOSE Announces Prices for 21 New Tex... 3.6-Magnitude Earthquake Hits Kashmir,...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कीरतपुरा के निर्विरोध सरपंच मुकेश बैरवा बोले- 'सबका साथ-सबका विकास' प्राथमिकता

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 30 Oct 2026, 07:58 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कुड़गांव | नवीन ग्राम पंचायत कीरतपुरा में निर्विरोध सरपंच चुन े गए मुकेश उर्फ काड ू बैरवा ने पंचायत के सर्वांगीण विकास को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में नवनिर्वाचित सरपंच ने कहा कि ग्रामीणो ं ने उन पर जो अटूट विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है। वे बिना किसी भेदभाव के सभी समाजों व वर्गों को साथ लेकर कार्य करेंगे।

मूलभूत सुविधाएं: सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओ ं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

समान विकासः पंचायत के हर गांव और ढाणी तक सार्वजनिक विकास योजनाओ ं का लाभ समान रूप से पहुँचाया जाएगा।

मुकेश बैरवा ने कहा, "मेरा उद्देश्य 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना के साथ कीरतपुरा को विकास के नए आयामों तक पहुँचाना है। ग्रामीणो ं के सहयोग से क्षेत्र की हर समस्या का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।"
📲Get App