धर्म
कार्तिक पूर्णिमा पर उत्तरायण गंगा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
यहाँ देखें:
📘 Facebook
सीमांचल के अलावा नेपाल और बंगाल से भी पहुंचे श्रद्धालु, सुबह से जारी रहा गंगा स्नान का सिलसिला
कटिहार 24 नवंबर 2026
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को मनिहारी के उत्तरायण गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सीमांचल के विभिन्न जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल और नेपाल से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़क एवं रेल मार्ग से मनिहारी पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक महीने के पहले दिन से श्रद्धालु पूरे एक माह तक गंगा स्नान करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। गंगा स्नान के बाद महिलाओं ने गंगा तट पर विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। साथ ही परिवार और परिजनों के सुख, समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
गंगा तट पर पूजा-पाठ करा रहे पुरोहित लखपति मिश्रा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। अनुमान के अनुसार अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके हैं। इनमें आसपास के जिलों के साथ पश्चिम बंगाल और नेपाल से आए श्रद्धालु भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कार्तिक महीने में एक माह तक गंगा स्नान करने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं को पुण्य की प्राप्ति होती है।