🔥 TRENDING विकास के दावों के बीच पेयजल संकट की सम... खरगोन पुलिस की बड़ी सफलता: सुनार से लू... Bigg Boss 20 Family Week: Kaashvi Reje... Chitrangda Singh Reveals Shooting ‘Mad... Jaideep Ahlawat Joins Raymond’s Chairm... Rajiv Gandhi and Gorbachev Stood Again...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कार्तिक पूर्णिमा पर अन्नदान एवं सत्संग का आयोजन, संत भास्कर भारद्वाज ने जातिवाद और नशे पर किया प्रहार

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 26 Nov 2026, 09:18 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कार्तिक पूर्णिमा पर अन्नदान एवं सत्संग का आयोजन, संत भास्कर भारद्वाज ने जातिवाद और नशे पर किया प्रहार

खैरथल हीरालाल भूरानी

कोटकासिम कस्बे में पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर अन्नदान एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान आध्यात्मिक गुरु संत भास्कर भारद्वाज ने जरूरतमंद लोगों को अन्नदान किया तथा सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और सदाचार का संदेश दिया। प्रवचन के दौरान संत भास्कर भारद्वाज ने नशाखोरी और जातिवाद पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करने के साथ-साथ पूरे परिवार को भी संकट में डाल देता है। उन्होंने कहा कि समाज में जाति के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। मनुष्य की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके गुणों और अच्छे कर्मों से होती है। हमें व्यक्ति की जाति देखने के बजाय उसके अच्छे विचारों और कर्मों से प्रेम करना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म के मार्ग पर चलने, प्रभु भक्ति करने और सद्कर्म अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता और भक्ति से ही जीवन में सच्चा आनंद प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर पवन उर्फ घोली प्रजापत एवं पवन योगी की ओर से दरबार सजाया गया। आयोजन में सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
📲Get App