🔥 ट्रेंडिंग गुजरात व्यापारी को "चिल्ड्रेन बैंक ऑफ... गुजरात एनर्जी के शेयर नई एलएनजी डील से... निखिल गुप्ता को पन्नुन के खिलाफ हत्या... माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय MSMEs के लिए बह... कर्नाटक में किसानों को 1 दिसंबर तक सूख... યોગી આદિત્યનાથની માતા શ્રીમતી સાવિત્રી...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

कार्तिक पूर्णिमा गढ़ मेले में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ

✍️ रिपोर्टर: Ram Garg 🗓 20 नव. 2026, 11:57 PM 👁 63
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर ने फीता काटकर किया उद्घाटन हापुड़

कार्तिक पूर्णिमा गढ़मुक्तेश्वर मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर ने फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी के माध्यम से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना है।

यह प्रदर्शनी गढ़मुक्तेश्वर मेले में आरती स्थल के पास लगाई गई है। मेले में आने वाले श्रद्धालु प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की विभिन्न योजनाओं, उनके लाभ तथा पात्रता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशुपाल सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App