🔥 ट्रेंडिंग બી.એન.ટ્રસ્ટ ના તથાકથિત આક્ષેપો નો રદી... डोंग वैली में 30 दिसंबर से शुरू होगा स... चीन ने अरुणाचल प्रदेश के निकट $168 बिल... 69 पूर्व अधिकारियों ने अरुणाचल में 1,7... ଭାମିନୀ ବଂଶଧାରା ନଦୀ କୂଳରେ ଦ୍ବିତୀୟ ଭାରତ... டெங்கு காய்ச்சலால் பிரீத்தி செவிலியர்...
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ग्राम चक्रतीर्थ कल्याणपुर स्थित शिव मंदिर, सरोवर एवं मेले का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

✍️ रिपोर्टर: Zahid Ali 🗓 24 नव. 2026, 11:34 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ग्राम चक्रतीर्थ कल्याणपुर स्थित शिव मंदिर, सरोवर एवं मेले का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।*

पीलीभीत आज कार्तिक पूर्णिमा/गंगा स्नान के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव एवं जिलाधिकारी ने थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत चक्रतीर्थ कल्याणपुर स्थित शिव मंदिर, मंदिर परिसर, सरोवर एवं मेले का स्थलीय निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, सुरक्षित स्नान एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, सरोवर एवं मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App