🔥 TRENDING ಖ್ಯಾತ ಸಂಗೀತ ನಿರ್ದೇಶಕ 'ತೇನಿಸೈ ತೆಂಡ್ರಲ್'... भभुआ में सजेगा नवरात्रि का सबसे भव्य प... Breaking news Father and Son Arrested in Ludhiana La... 15 Women Arrested in Bihar for Plottin... Gold ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ''ਚ ਆਉਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਵੱਡਾ...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

करौली: सीएमएचओ ने चार चिकित्सा संस्थानों का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 17 Oct 2026, 05:42 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश चंद मीना ने करौली जिले के चार चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। अनुपस्थित पाए गए चिकित्साधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

करौली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. सतीश चंद मीना ने जिले के चार चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान तीन चिकित्सा अधिकारी और छह स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा भी मौजूद रहे।

सीएमएचओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर धनीराम सरपंच का पुरा, पीएचसी कोंडर, पीएचसी फतेहपुर और पीएचसी कोटरी का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में रहने के लिए भी पाबंद किया।

डॉ. मीना ने चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार मिले और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने संस्थानों में साफ-सफाई बनाए रखने, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जांच सुविधाओं को सुचारू रखने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। सीएमएचओ ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
📲Get App