🔥 ट्रेंडिंग ਭਲਕੇ ਮਾਨਸਾ ਪੁੱਜਣਗੇ ਰਾਕੇਸ਼ ਟਿਕੈਤ, ਪਰਮਿੰ... राजस्थान में गर्भवती किशोरी पर गैंग रे... ਸਿਆਸਤ 'ਚ ਆਉਣ ਦੀਆਂ ਚਰਚਾਵਾਂ 'ਤੇ ਪਰਵਿੰਦਰ... MLA चंद्रभान सिंह अकिया की पत्नी ने ना... ACME Solar ने राजस्थान में 17.91 MW बै... नालंदा के सनबीम स्कूल के 15 वर्षीय छात...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

करौली में महिलाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला, तनाव प्रबंधन पर विशेष सत्र

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 23 अक्टू. 2026, 08:24 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जन साहस सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी ने करौली में 'सशक्ति' कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और प्राथमिक मनोसामाजिक परामर्श पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की।

करौली जिला मुख्यालय में 'जन साहस सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी' द्वारा संचालित 'सशक्ति' कार्यक्रम के तहत महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और प्राथमिक मनोसामाजिक परामर्श पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीना ने महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज को महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलना आवश्यक है और समय पर पहचान, प्राथमिक सहायता तथा उचित रेफरल की महत्ता पर प्रकाश डाला।

साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल ने सरकार की टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी दी और बताया कि इस नंबर पर निःशुल्क परामर्श उपलब्ध है।

संस्था के जिला समन्वयक राजवीर सिंह ने बताया कि ऐसी जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं और अब लोग अंधविश्वास या झिझक छोड़कर समय पर उपचार व चिकित्सीय परामर्श ले रहे हैं। कार्यक्रम में सीआरए गौरव शर्मा सहित संस्था के अन्य कार्मिक व संभागियों ने भाग लिया।
📲Get App