🔥 ट्रेंडिंग हर पल सेवा ट्रस्ट ने मनाया राष्ट्रीय ए... फारबिसगंज थाने में भगवान श्रीकृष्ण पर... *बुंडू में झामुमो का मिलन समारोह, अबू... करौली में पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत... सेंधवा विधायक का जन्मदिन: बड़वानी जिले... फोन चोरी करने वाला चोर फोन से पैसे निक...
04 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

करौली में BRICS सस्टेनेबल वीक के तीसरे दिन 'सेव वॉटर' थीम पर जल संरक्षण अभियान का सफल आयोजन

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 04 नव. 2026, 07:52 AM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारत की BRICS अध्यक्षता और MISSION LiFE के तहत करौली जिले में जल स्रोतों की सफाई, जन-जागरूकता रैलियों और सामूहिक शपथ के माध्यम से जल संरक्षण पर बल दिया गया।

भारत की वर्ष 2026 की ब्रिक्स (BRICS) अध्यक्षता के अंतर्गत और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अभिनव पहल MISSION LiFE (Lifestyle for Environment) के क्रियान्वयन के क्रम में, 03 नवंबर 2026 को करौली जिले में BRICS Sustainable Week के तीसरे दिन 'Save Water' विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस संपूर्ण अभियान में वन विभाग ने जिला स्तरीय नोडल एजेंसी के रूप में मुख्य भूमिका निभाई।

तीसरे दिन के विशेष कार्यक्रम के तहत जिले के प्रमुख जल ढांचों जैसे रणगमा तालाब, स्थानीय बावड़ियों, बांधों, एनिकटों और सार्वजनिक जलस्रोतों के आसपास व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। वन विभाग एवं अन्य लाइन डिपार्टमेंट्स के कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान किया तथा जल स्रोतों से प्लास्टिक कचरा एवं जलकुंभी हटाकर उनके संरक्षण का संदेश दिया।

जल संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाने के लिए करौली जिला मुख्यालय, मासलपुर, हिंडोंन, गुड़ा और सपोटरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं, स्काउट्स और स्थानीय निवासियों द्वारा चेतना रैलियां निकाली गईं। रैलियों के दौरान 'जल ही जीवन है', 'बूंद-बूंद से सागर भरे, जल बचाओ जीवन सहेजे' और 'जल संरक्षण - समृद्ध भविष्य' जैसे नारों के माध्यम से नागरिकों को जल अपव्यय रोकने के लिए प्रेरित किया गया।

विभिन्न शासकीय परिसरों, विद्यालयों एवं कार्यस्थलों पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को जल के विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन को अपनाने तथा जल स्रोतों को दूषित न करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में श्री ओम प्रकाश जांगिड़ (उप वन संरक्षक, करौली), श्री विकेत सिंह (सहायक वन संरक्षक) एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

MISSION LiFE के तहत 1 से 7 नवंबर 2026 तक चलने वाले BRICS Sustainable Week के अंतर्गत आगामी दिनों में भी निर्धारित विषयों के अनुसार विभिन्न विभागों के सहयोग से जागरूकता गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा।
📲Get App