🔥 TRENDING जस्विंदर चौधरी पत्रकार आज नहाने पहुँचे AR Rahman’s Gurugram Concert Postponed... MP Amritpal’s parole hearing set for t... Ranbir Kapoor’s ‘Ramayana: Part 1’ Off... Two youths stabbed in Indore's Sun Cit... Raibareli में ओवरलोड डबल डेक बस के टकर...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

करौली में 100 लोगों ने एक साथ की गोवर्धन पूजा: 300 साल पुरानी धाबाई हवेली मे ं जुट े एक ही परिवार के सदस्य, सुख-समृद्ध ि की कामना की

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 11 Nov 2026, 10:47 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
करौली के चटीकना मोहल्ले में 250 से 300 साल पुरानी धाबाई की हवेली में एक ही परिवार के 100 से ज्यादा लोगों ने सामूहिक गोवर्धन पूजा की। दीपोत्सव के मौके पर अन्य श्रद्धालु भी पूजा में शामिल हुए और परिवार की सुख-समृद्ध ि की कामना की।

पूजा के लिए सबस े पहले गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई गई। उस े फूलो ं और रंगों से सजाया गया।

शुभ मुहूर्त मे ं मंत्रोच्चार के साथ पूजा की गई। गोवर्धन महाराज को भोग लगाने के बाद आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं ने 7 परिक्रमा की और सुख-समृद्ध ि की मनौती मांगी। पूजा के दौरान हवेली में 'वंशी वारे की जय' और 'गोवर्धन महाराज की जय' के जयकारे लगे।

पूजा के बाद आतिशबाजी की गई और लोगों ने एक-दूसरे को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। करीब तीन शताब्दी पुरानी हवेली में एक साथ इतने लोगों का पारंपरिक तरीके से पूजा करना दीपावली के मौके पर आकर्षण का केंद्र रहा।
📲Get App