🔥 TRENDING Three Arrested Including Shiv Sena Lea... Bihar Constable Dies After Denied Leav... मेरठ में निवेश का विस्तार, विनिर्माण क... Vigilance Team Nabs Bribe-Taker at Swe... High Court Flags Legal Gaps in Rewa Co... લાઠી અપહરણ અને પોક્સો ના ગુન્હા માં ના...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

करौली के कोटा छावर में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 25 Nov 2026, 04:09 PM 👁 27
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

24 नवंबर 2026 को ग्राम पंचायत कोटा छावर के खेल मैदान में आयोजित इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

24 नवंबर 2026 को ग्राम पंचायत कोटा छावर के खेल मैदान में एक भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई खिलाड़ी और खेल प्रेमी बढ़-चढ़कर भाग लिये।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। प्रत्येक टीम ने उत्साहपूर्वक खेलते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कोटा छावर की सरपंच शुगर बाई और ग्राम पंचायत बनेगा की सरपंच सुनील धोबी उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में विजेंद्र सिंह, सुग्रीव सिंह मचानी, सुधीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह विनेगा, कमल सिंह, दिलीप सिंह, प्रवीण सिंह, विक्की सिंह, पंकज सिंह, बलवीर सिंह, सुरजीत सिंह तथा रामकुमार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कमेटी अध्यक्ष चोरजी सिंह एवं नरेंद्र सिंह (कालू) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि विक्रम सिंह जादौन (मोनू), दिनेश शर्मा, पवन सिंह, धर्मेश सिंह, रामू सिंह, मनीष सिंह, विक्की मचानी, माखन शर्मा, आशु सिंह नरूका और कोटा आर्मी (पिंटू) सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, युवाओं में खेल के प्रति रुचि विकसित करना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना था। सभी अतिथियों, कमेटी सदस्यों, खिलाड़ियों और ग्रामवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
📲Get App