🔥 TRENDING Michael Owen backs Roy Keane: Jude Bel... West Indies Coach Paul Praises Bowlers... Prime Video releases 'Chaar Yaar' trai... Rajinikanth’s Jailer 2 Set for Amazon... Sigma OTT Release Date and Streaming P... Yash Speaks on Cultural Pride and Glob...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

करौली के होली खिड़कियां में अष्ट दुर्गा स्थापना के साथ रात्रि जागरण आज, महाशक्ति किन्नर होंगी मुख्य अतिथि

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 17 Oct 2026, 05:28 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करौली के होली खिड़कियां स्थित बीर बजरंगबली अखाड़े वाले हनुमान मंदिर में अष्ट दुर्गा स्थापना के अवसर पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। शनिवार रात्रि में विशाल रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन सम्राट अंकेश पारासर भजनों की प्रस्तुति देंगे।

करौली के होली खिड़कियां में बीर बजरंगबली अखाड़े वाले हनुमान मंदिर में अष्ट दुर्गा की स्थापना की गई है। इसके साथ ही नित्य पूजा और अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ है। देवी के भजनों की महिलाओं द्वारा दी जा रही सुंदर प्रस्तुतियां माहौल को भक्तिमय बना रही हैं।

मंदिर में 'कैसी बैठी विकट पहाड़न में जय जगदम्बे मैया', 'मैया तेरे मंदिर में लाल फूलों की आई है बाहर' और 'ढूंढत ढूंढत तोय अम्बे छाले पड़ गए पावन में' जैसे भजनों की प्रस्तुति महिला मंडल द्वारा दी गई। नव युवक मंडल वीर बजरंग बली के मंत्री राजेश कुमार (बाबा) ने बताया कि शनिवार रात्रि 9 बजे से माताजी के दरबार में विशाल रात्रि जागरण का आयोजन होगा।

रात्रि जागरण में भजन सम्राट अंकेश पारासर अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस अवसर पर महा शक्ति किन्नर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के अनुसार, 18 अक्टूबर को गौरी पूजन और 21 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा। प्रतिदिन भक्त मंडल द्वारा महाआरती का आयोजन भी किया जा रहा है।
📲Get App