🔥 TRENDING Bihar Announces Secretary‑Level Reshuf... Bihar authorities seize 700 bags of fa... Indore ranks second most polluted Indi... रानोली में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, क... તલોદના વક્તાપુર ગામના યુવા ક્રિકેટર શા... भंडारी गांव से कुठिला बालाजी की 9वी ं...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

करौली के 14 मंदिर पांच दिन रोशनी से सजे: दीपावली पर पूजा, आरती और अन्नकूट हुए; श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद लिया

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 09 Nov 2026, 08:36 PM 👁 4
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दीपावली पर करौली के 14 मंदिरो ं मे ं पांच दिन तक दीपोत्सव

मनाया गया। मंदिरों को रोशनी, फूलो ं और रंगोली से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और प्रसाद लिया।

देवस्थान विभाग ने राजकीय आत्मनिर्भर श्रेणी के मंदिरो ं में विशेष सजावट, फूल बंगले और भगवान का विशेष श्रृंगार कराया। मंदिरों के प्रवेश द्वार और परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।

राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के तहत यह आयोजन किया गया। विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश और निरीक्षक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के 14 मंदिरो ं में विशेष व्यवस्थाए ं की गई।

पांच दिन तक मंदिरो ं में तय कार्यक्रमों के अनुसार पूजा-अर्चना और आरती हुई। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। अन्नकूट महोत्सव मे ं भगवान को अलग-अलग पकवानों का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया।
📲Get App