🔥 TRENDING Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid... Hindustan Times launches 'Quickreads'...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कर्ज के रुपए को लेकर दो युवकों बिच हुए विवाद एक युवक पर पेट्रोलडालकर आग लगाने कि कोशिश किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 26 Sep 2026, 10:58 AM 👁 32
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार कि राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक युवक पर कर्ज का पैसा नहीं देने पर पेट्रोलडालकर आग लगा दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसी के चपेट में आने से एक और व्यक्ति भी झुलस गया गया है।पुलिस मामले कि छानबीन करने में जुटी हुई है

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बिहार की राजधानी पटना में कर्ज के पैसे को लेकर विवाद में युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे,इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल(NMCH) में भर्ती किया गया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी ,


बिहार की राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र के पूर्व दरवाजा मोड़ पर 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार की देर रात कर्ज के रुपये को लेकर दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ बिच इतना बढ़ गया कि एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। घटना में 31 वर्षीय आशुतोष उर्फ आशू राज झुलस गया। वहीं, मौके पर मौजूद 40 वर्षीय उदय राय भी पेट्रोल की चपेट में आने से झुलस गया। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।
जानकारी के अनुसार, कैमाशिकोह निवासी उपेंद्र ने आशुतोष उर्फ आशू राज को कुछ रुपये कर्ज के रूप में दिए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात उपेंद्र कर्ज की रकम वापस मांगने के लिए आशुतोष के पास पहुंचा था। रुपये को लेकर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। देखते ही देखते बातचीत विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि उपेंद्र काफी गुस्से में था और उसने आशुतोष से कर्ज के रुपये वापस करने को कहा। आशुतोष द्वारा तत्काल रुपये नहीं देने पर विवाद और बढ़ गया।
आरोप है कि इसी दौरान गुस्साए उपेंद्र ने आशुतोष पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसे आग लगाने की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोग सकते में आ गए। आग की चपेट में आने से आशुतोष झुलस गया। इसी दौरान कैमाशिकोह मोड़ के पास मंचूरियन लेने पहुंचे 40 वर्षीय उदय राय पर भी पेट्रोल पड़ गया, जिससे वह भी झुलस गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और दोनों घायलों को इलाज के लिए पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।पटना पटना के चौक थाना अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली ,और आरोपियों की पहचान कर ली गई है ,
पुलिस घटना के पीछे कर्ज के लेन-देन को लेकर हुए विवाद सहित अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद कैमाशिकोह मोड़ इलाके में लोगों के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।फिलहाल दोनों घायल युवको का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल( NMCH)में चल रहा है
📲Get App