🔥 ट्रेंडिंग लव लैंग्वेज का आधिकारिक ट्रेलर जारी स्कूल से लौट रही नाबालिग से छेड़छाड़,... नाना पाटेकर का निधन: गोवा अस्पताल में... सुप्रीम कोर्ट ने गोवा के आयरन‑ऑर डंप्स... नागालैंड ने सरकारी स्कूलों को सुदृढ़ क... मणिपुर में वन क्षेत्रों में 307 हेक्टे...
09 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

करहल में धूमधाम से निकली शिव विवाह शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 09 अक्टू. 2026, 02:32 PM 👁 14
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रामलीला महोत्सव के तहत करहल में भव्य शिव विवाह शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा रामलीला मैदान और मुड़िया मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ।

रामलीला महोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को करहल कस्बे में शिव विवाह शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ किया गया। मोटामल महाराज मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जिसके उपरांत मुड़िया मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और पूजा-अर्चना कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान आकर्षक झांकियां, बैंडबाजों की धुन और धार्मिक गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल थीं, जबकि श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। भगवान शिव की बारात इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही।

शोभायात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एसडीएम तेजस कृष्ण प्रसाद, सीओ अजय सिंह चौहान, न्यायिक एसडीएम केशव प्रसाद, तहसीलदार अरविंद कुमार गौतम, नायब तहसीलदार अनिल और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने भगवान शिव की आरती उतारकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

रामलीला महोत्सव समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी, अध्यक्ष बलराम दुबे, संरक्षक अमर सिंह यादव, कोषाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष सुभाष यादव समेत समिति के सभी पदाधिकारी और सहयोगी इस आयोजन में उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
📲Get App