🔥 TRENDING પંથોડા ગામની આંગણવાડીમાં બાળકોને પ્રોત... માંડવીના બલેઠી ગામે પર્યાવરણ સંરક્ષણ અ... युवती ने ATM से लूटे 42 लाख रुपये, पुल... बीकानेर: खिंयाणा धाम में 4 अक्टूबर को... Dengue Cases Rise as Experts Warn Papa... FIR Filed Against 15 Farmers for Block...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कारगिल पार्क में ITBP के शौर्य बैंड ने जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना
National

कारगिल पार्क में ITBP के शौर्य बैंड ने जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Aug 2026, 09:20 PM 👁 64
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कारगिल पार्क में शौर्य बैंड की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा राष्ट्रप्रेम, पुलिस आयुक्त रहे मुख्य अतिथि

कानपुर। आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर ITBP की 32वीं बटालियन द्वारा मोतीझील स्थित कारगिल पार्क में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में ITBP की 32वीं बटालियन के शौर्य बैंड द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार संगीतमय प्रस्तुतियां दी गईं। देशभक्ति गीतों और मधुर धुनों से कार्यक्रम स्थल का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। शौर्य बैंड की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना को और प्रबल किया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, एसीपी स्वरूपनगर सहित ITBP के अधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रति समर्पण, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
📲Get App