🔥 TRENDING Karnataka Youth Congress Launches Stat... Belagavi Winter Session to Prioritize... Karnataka ED Probe Uncovers Possible F... Leaked Designs Reveal New Camera Modul... વાવ-થરાદમાં જેતડા ગામની સીમમાં અફીણ જથ... Karnataka HC Rules Daughters Entitled...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

केरेडारी पेटो पंचायत में अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों का गृह प्रवेश, बुढ़ा तालाब गहरीकरण का उद्घाटन

✍️ Reporter: Akash Bharti 🗓 25 Nov 2026, 08:30 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुखिया कौशल्या देवी के नेतृत्व में अबुआ आवास योजना के तहत तैयार घरों में लाभुकों ने गृह प्रवेश किया, साथ ही जलछाजन योजना के तहत बुढ़ा तालाब का गहरीकरण और बुढ़ा अहरा में नई सीढ़ी का उद्घाटन हुआ।

Hazaribagh ki report reporter Aakash Bharati

केरेडारी की पेटो पंचायत में विकास की नई रफ्तार: 'अबुआ आवास' में लाभुकों ने किया गृह प्रवेश, बुढ़ा तालाब गहरीकरण और अहरा सीढ़ी का भी उद्घाटन

* मुखिया कौशल्या देवी ने लाभुकों को सौंपी खुशियों की चाबी; संगीता देवी, बालो देवी और मालती देवी के परिवारों में उत्साह का माहौल।

* जलछाजन योजना से बुढ़ा तालाब गहरीकरण और मुखिया फंड से बुढ़ा अहरा में बनी सीढ़ी का फीता काटकर शुभारंभ; ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी।

केरेडारी (हजारीबाग)
हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पेटो पंचायत में जनकल्याण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी की अगुवाई में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत तैयार आवासों में लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया, वहीं जल संरक्षण और सार्वजनिक सुविधा से जुड़े दो विकास कार्यों का भी विधिवत उद्घाटन किया गया।
नए आवासों में लाभुकों के चेहरों पर दिखी मुस्कान
अबुआ आवास योजना के अंतर्गत बने पक्के मकानों में प्रवेश करने को लेकर लाभुक परिवारों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। इस क्रम में संगीता देवी (पति नागेंद्र रजक), बालो देवी (पति ईश्वर यादव) और मालती देवी (पति बिराज यादव) सहित अन्य लाभुकों के आवासों पर गृह प्रवेश का आयोजन हुआ। अपने नए घर में कदम रखते ही लाभुक परिवारों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला।
बुढ़ा तालाब गहरीकरण और बुढ़ा अहरा सीढ़ी का शुभारंभ
आवासों के गृह प्रवेश के साथ-साथ पंचायत में जल संचयन और आवागमन की सहूलियत से जुड़े कार्यों की भी शुरुआत की गई। मुखिया कौशल्या देवी ने जलछाजन योजना के तहत बुढ़ा तालाब के गहरीकरण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया। माना जा रहा है कि तालाब के गहरीकरण से जल संग्रहण क्षमता बढ़ने के साथ सिंचाई और दैनिक जरूरतों में स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
इसके अलावा मुखिया फंड से बुढ़ा अहरा में नवनिर्मित सीढ़ी का भी फीता काटकर उद्घाटन किया गया, जिससे घाट और तालाब तक पहुंचने वाले ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
प्राथमिकता में पंचायत का सर्वांगीण विकास
इस अवसर पर मुखिया कौशल्या देवी ने कहा कि पेटो पंचायत का समग्र विकास और हर जरूरतमंद परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि गुरुदयाल साव, भाजपा के वरिष्ठ नेता आशेश्वर यादव, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रवि गुप्ता, पंचायत सचिव पुनपुन कुमारी, रोजगार सेवक जुगेश कुमार, बिकास रजक, सुनील यादव, ईश्वर यादव, रेणु देवी, प्रतिमा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
संवाददाता :- आकाश भारती, Need24 News
सच्चाई की खबर, आपके इलाके की खबर
📲Get App