🔥 TRENDING 12 Special Train Pairs to Run via Bhop... Nine Central Railway Staff Honoured wi... गाजियाबाद: त्यागी मार्केट में भीषण आग,... MPના 6 લોકોની હત્યાનો વોન્ટેડ આરોપી અમ... જામનગરમાં વાહન ચલાવવા બાબતના ઝઘડામાં શ... बदनवर में नवरात्रि के उपलक्ष्य में मात...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

केरेडारी में जेएलकेएम की बैठक: प्रखंड कमेटी पुनर्गठन और जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

✍️ Reporter: Akash Bharti 🗓 12 Oct 2026, 09:41 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केरेडारी पंचायत भवन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर मंथन हुआ।

केरेडारी (हजारीबाग): स्थानीय पंचायत भवन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन कर संगठन को क्षेत्र में और मजबूत बनाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सरयू साव ने की, जबकि मंच संचालन लीलाधर प्रजापति ने किया।

बैठक के दौरान पार्टी संगठन के विस्तार और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि डुमरी विधायक सह केंद्रीय अध्यक्ष 'टाइगर' जयराम कुमार महतो की जनहितैषी विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

पार्टी नियमावली के अनुसार प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए जिलाध्यक्ष सरयू साव ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी केवल नई प्रखंड कमेटी की ही नहीं होगी, बल्कि प्रखंड क्षेत्र में रहने वाले सभी केंद्रीय व जिला पदाधिकारियों के साथ-साथ सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी इसमें पूरी निष्ठा से जुटना होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष माही पटेल, केंद्रीय सदस्य अनुपमा महतो, केंद्रीय महासचिव राजेश कुमार साव, केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यम कुमार साव, कोषाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव मो. जानिसार, जयनारायण महतो, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बालेश्वर कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देवी और पूर्व महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष वर्षा कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲Get App