🔥 TRENDING ભરૂચમાં પ્રથમ શ્રાદ્ધ નિમિત્તે પાંજરાપ... Ambala Construction Site Collapse Leav... Kharif Acreage Surpasses Five‑Year Ave... Rumor of Student Rape Sparks Protests... 3-Day Bank Strike Called Off After Lat... India’s Diplomatic Dilemma: Navigating...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कोरबा मॉडल रेलवे स्टेशन में दिव्यांगजनों के लिए अलग पार्किंग की मांग
Local

कोरबा मॉडल रेलवे स्टेशन में दिव्यांगजनों के लिए अलग पार्किंग की मांग

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 09 Sep 2026, 05:17 PM 👁 44
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छत्तीसगढ़ सशक्त सेना संघ, कोरबा के सहसचिव प्रदीप चंद्रा एवं छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी/कर्मचारी संघ, जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष प्रकाश खाकसे ने लोकसभा क्षेत्र कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत को ज्ञापन सौंपा।

कोरबा मॉडल रेलवे स्टेशन परिसर में दिव्यांगजनों के लिए पृथक एवं आरक्षित पार्किंग स्थल बनाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सशक्त सेना संघ, कोरबा के सहसचिव प्रदीप चंद्रा एवं छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी/कर्मचारी संघ, जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष प्रकाश खाकसे ने लोकसभा क्षेत्र कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि कोरबा एक महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं व्यापारिक जिला है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री रेल सेवा का उपयोग करते हैं। इनमें दिव्यांगजन भी शामिल हैं। स्टेशन परिसर में दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए पृथक पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेखित किया गया है कि इस संबंध में पूर्व में 15 सितंबर 2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) बिलासपुर को आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर पुनः सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत का ध्यान इस महत्वपूर्ण दिव्यांग हित के विषय की ओर आकृष्ट कराया गया है।
प्रतिनिधियों ने सांसद से मांग की कि कोरबा मॉडल रेलवे स्टेशन परिसर में दिव्यांगजनों के लिए पृथक, सुरक्षित एवं आरक्षित पार्किंग स्थल का निर्माण शीघ्र कराया जाए, जिससे दिव्यांग यात्री अपने वाहनों को सुरक्षित रूप से पार्क कर सुगमता से स्टेशन तक पहुंच सकें।

जिला अध्यक्ष प्रकाश खाकसे ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना केवल सुविधा का विषय नहीं, बल्कि सम्मान, समान अवसर एवं सुगम आवागमन के अधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थल पर दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

उन्होंने सांसद से आग्रह किया कि वे इस मांग को रेलवे के सक्षम अधिकारियों के समक्ष उठाकर कोरबा मॉडल रेलवे स्टेशन में दिव्यांग पार्किंग स्थल शीघ्र स्वीकृत एवं निर्मित कराने हेतु आवश्यक पहल करें।
📲Get App