🔥 TRENDING वाराणसी में यूजीसी के विरोध में छात्रो... उन्नाव में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस... LPU Students Protest Against Administr... User Searches for 'deescalatetensions'... TribuneIndia.com Users Search for "Jij... Dr Shiny Devassy featured in Tribune I...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कोरबा में शिक्षक दिवस पर जिला कांग्रेस ने किया डॉ. राधाकृष्णन का स्मरण, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा- शिक्षक समाज के मार्गदर्शक
Politics

कोरबा में शिक्षक दिवस पर जिला कांग्रेस ने किया डॉ. राधाकृष्णन का स्मरण, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा- शिक्षक समाज के मार्गदर्शक

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 05 Sep 2026, 10:14 PM 👁 44
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा सुभाष चौक, निहारिका में मनाई गई।

देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा सुभाष चौक, निहारिका में मनाई गई। कार्यक्रम में डॉ. राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनके शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने अकादमिक शिक्षा प्राप्त करने के साथ अपने जीवन के कई वर्ष शिक्षक के रूप में बिताए और असंख्य विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की। उन्होंने आदर्श शिक्षक के रूप में समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए भी उन्होंने देश को बेहतर नेतृत्व प्रदान किया।

पूर्व अध्यक्ष नत्थु लाल यादव ने डॉ. राधाकृष्णन के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की, जो आज भी पूरे देश में जारी है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि भारतीय समाज में शिक्षकों का दर्जा हमेशा सर्वोच्च रहा है। शिक्षक दिवस गुरु-शिष्य की महान परंपरा और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को प्रदर्शित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समय बदलने के बावजूद शिक्षकों के प्रति सम्मान आज भी कायम है।

ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि गुरुकुल की परंपरा आज विद्यालयों के रूप में आगे बढ़ रही है और समाज में गुरुजनों का महत्व यथावत बना हुआ है। किसी भी व्यक्ति की सफलता में उसके शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देकर उनके लक्ष्य तक पहुंचने में सहायता करते हैं।

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का व्यक्तित्व करुणा, ज्ञान और मानवता से परिपूर्ण था।

इस अवसर पर कुसुम द्विवेदी, सपना चौहान, अर्चना उपाध्याय, रवि चंदेल, शशि अग्रवाल, अमृता निषाद, गिरधारी बरेठ, गजानंद साहू, संतोष राठौर, देवीदयाल सोनी, एफडी मानिकपुरी, महेंद्र थवाईत (गुड्डू), हिमांशु सिंह, सुभद्रा सिंह, रामगोपाल यादव, पालुराम साहू, सनीष कुमार, दुष्यंत शर्मा, संतोष यादव, समारू बरेठ, जवाहर निर्मलकर, डॉ. डीआर नेताम, कृपाराम साह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App