🔥 TRENDING मीना से कचरा ना उठने की वजह से बना बाद... Kanak News Odisha Broadcasts Live Weat... Punjab Government to Mark Bhagat Singh... Four Men Booked for Harassment of Girl... "મન કી બાત પ્રાકૃતિક કૃષિ કે સાથ" India Records Fewer Road Crashes but R...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कोरबा में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज, प्रदेश में मिले 46 नए केस; रायपुर में सबसे ज्यादा 19 मरीज
Health

कोरबा में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज, प्रदेश में मिले 46 नए केस; रायपुर में सबसे ज्यादा 19 मरीज

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 09 Sep 2026, 09:14 AM 👁 55
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोरबा में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज, प्रदेश में मिले 46 नए केस; रायपुर में सबसे ज्यादा 19 मरीज

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 46 नए मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर में सबसे अधिक 19 मरीज मिले हैं। वहीं कोरबा में भी स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 मरीज मिल चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में आज 19 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 127 मामले दर्ज हो चुके हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं। वहीं कोरबा में आज 3 नए मरीज मिलने के साथ जिले में भी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

आज बिलासपुर में 3, बलौदाबाजार में 2, बस्तर में 2, दुर्ग में 4, जांजगीर-चांपा में 1, कोंडागांव में 1, कोरबा में 3, महासमुंद में 2, मुंगेली में 1, रायपुर में 19, राजनांदगांव में 2 और सरगुजा में 1 नया मरीज मिला है। इसके अलावा अन्य राज्यों से 5 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में वर्तमान में स्वाइन फ्लू के 113 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 32 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है, जबकि 81 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 8 सितंबर 2026 तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। राहत की बात यह है कि अब तक स्वाइन फ्लू से किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।

देखिये लिस्ट में जिलेवार स्वाइन फ्लू के आंकड़े-
📲Get App