🔥 ट्रेंडिंग ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... चिराग पाशवान ने बिहार में बढ़ते बलात्क... दिलिप बिल्डकॉन को महाराष्ट्र में 688 क... टाटा टेलीसर्विसेज़ (महाराष्ट्र) लिमिटे...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कोरबा में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को लेकर प्रशिक्षण, 145 पशुधन कर्मियों ने लिया हिस्सा
सरकारी योजना

कोरबा में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को लेकर प्रशिक्षण, 145 पशुधन कर्मियों ने लिया हिस्सा

✍️ रिपोर्टर: Vishwanath Pratap Singh 🗓 05 सित. 2026, 09:50 PM 👁 47
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.एन. मिश्रा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत विभागीय कार्यक्रमों और संकेतकों की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत पशुधन विकास विभाग के निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी विकासखंडों से पशु चिकित्सक, पैरावेट्स, पीएआईडब्ल्यू और पशु सखियों सहित कुल 145 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभागीय अधिकारियों और मैदानी अमले को योजना के सभी निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, किसान क्रेडिट कार्ड और हरा चारा विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने तथा मैदानी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.एन. मिश्रा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत विभागीय कार्यक्रमों और संकेतकों की जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लक्ष्य पूर्ति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

प्रशिक्षण में डॉ. मयंक गोस्वामी ने कृत्रिम गर्भाधान की तकनीकी जानकारी देते हुए सीमेन के उचित रखरखाव, गर्भाधान के दौरान सावधानियों और अधिकतम गर्भधारण सुनिश्चित करने के उपाय बताए। वहीं डॉ. एच.के. सोनी ने मदकाल की पहचान, समाकालन और संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में पशु रोग नियंत्रण, टीकाकरण और विभागीय गतिविधियों के प्रभावी संचालन से जुड़े विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने मैदानी अमले से योजनाओं का लाभ पशुपालकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।
📲Get App