🔥 TRENDING મોડાસા ટાઉન પોલીસની સફળ કામગીરી.. રાજસ... Director David Leitch Confirms Ocean’s... Chhattisgarh Cricket Coach Emphasises... Government Secures Major Deal with Goo... GST Assistant Commissioner Arrested fo... Punjab Oil Mills Ltd Shares Update: La...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कपास से लदी ट्रॉलियां बन रहीं खतरा

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 24 Nov 2026, 06:52 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कपास से लदी ट्रॉलियां बन रहीं खतरा

खैरथल हीरालाल भूरानी

कृषि उपज मंडी में कपास की अच्छी आवक के बीच ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर हादसों को न्योता दे रही हैं। चालक ट्रॉलियों में क्षमता से अधिक कपास की गांठें भरकर उन्हें निर्धारित ऊंचाई से काफी ऊपर तक ले जा रहे हैं। शहर के मुख्य रेलवे फाटक पर 15.7 फीट ऊंचा हाइट गेज लगा है, लेकिन इससे ऊंची ट्रॉलियां भी यहां से गुजरने की कोशिश कर रही हैं। कई बार कपास की गांठें हाइट गेज से टकराती हैं और वाहन फंस जाते हैं। लगातार हो रही टक्कर से हाइट गेज टूटने का खतरा भी है।
📲Get App