🔥 TRENDING Maharashtra FDA revokes licences of 30... Milkman's Son Nitesh Siwach Wins Silve... WhatsApp Introduces Parental Controls... Tribal woman delivers on road after UP... Sikkim Announces 2026 Dearness Allowan... Stray Dog Battles Cobra to Protect Pup...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कोनार नदी पुल पर सुरक्षा का अभाव, दुर्घटना की आशंका

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 02 Oct 2026, 08:20 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोनार नदी पर बने पुल पर साइड वॉल गार्ड न होने से सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों की सुरक्षा खतरे में है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कोनार नदी पर बने पुल पर साइड वॉल गार्ड का न होना लोगों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है। इस पुल से सैकड़ों गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। भारी मात्रा में वाहनों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

यह पुल चुरचू-झुमरा रोड से आने वाले सैकड़ों लोगों को जोड़ता है। पुल के पूर्व की ओर तुरी वार्ड, संध्या, दिघवारा, अंबादोहर, चुरचू, नैनो, अंगो सहित कई गांव हैं, जिनके लोग लोकल हॉट झुमरा बाजार की ओर इसी पुल से जाते हैं। सुरक्षा रैंक (गार्डवाल) के अभाव में यह पुल खतरनाक बना हुआ है।

यह चिंताजनक है कि प्रशासन की कई गाड़ियां भी इस पुल से गुजरती हैं, फिर भी पुल पर सुरक्षा निर्माण की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल इस मामले में संज्ञान लेने और पुल पर सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके।
📲Get App