🔥 TRENDING The Economic Times releases Wealth Edi... Navy Chief Urges Skyroot to Build Indi... मीना से कचरा ना उठने की वजह से बना बाद... Kanak News Odisha Broadcasts Live Weat... Punjab Government to Mark Bhagat Singh... Four Men Booked for Harassment of Girl...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

🚨 कानपुर देहात से बड़ी खबर 🚨 डेरापुर CHC से गायब हुई सरकारी एंबुलेंस, दूर खाई में मिली क्षतिग्रस्त हालत में, CCTV

✍️ Reporter: Ranu singh 🗓 24 Sep 2026, 11:12 AM 👁 72
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Big news

🚨 कानपुर देहात से बड़ी खबर 🚨

डेरापुर CHC से गायब हुई सरकारी एंबुलेंस, दूर खाई में मिली क्षतिग्रस्त हालत में, CCTV की हार्डडिस्क भी गायब!

कानपुर देहात / डेरापुर - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डेरापुर से एक बड़ा लापरवाही और संदेह का मामला सामने आया है। CHC परिसर से गायब हुई सरकारी एंबुलेंस कई किलोमीटर दूर एक खाई में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली है।

सबसे बड़ा सवाल - CHC में लगे CCTV कैमरों की हार्डडिस्क भी गायब बताई जा रही है, जिससे पूरी घटना पर साजिश का शक गहरा गया है।

क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के अनुसार, CHC डेरापुर में खड़ी 108 / 102 एंबुलेंस अचानक परिसर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद वह CHC से काफी दूर एक सुनसान खाई में पड़ी मिली। एंबुलेंस में काफी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामले को दबाने के लिए जानबूझकर CCTV की हार्डडिस्क निकाल दी गई है, ताकि सच्चाई सामने न आ सके।

बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं -
1. सरकारी एंबुलेंस CHC से गायब कैसे हुई? 2. ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और ड्राइवर कहां थे? 3. CCTV की हार्डडिस्क किसने और क्यों निकाली? 4. क्या यह हादसा है या सरकारी संपत्ति के साथ खिलवाड़?
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

#KanpurDehat #Derapur #CHC #Ambulance #UPNews #AkNews #KanpurDehatNews
📲Get App