🔥 TRENDING कांग्रेस ने गांव-गांव बूथ रक्षक अभियान... રાધનપુર હાઇવે પર બસ બંધ થવાથી ભારે ટ્ર... Assam CM Himanta Biswa Sarma cycles ac... Assam Chief Minister Himanta Biswa Sar... Youth Congress Protest Marches Against... ନବୀନ, ପାଣ୍ଡିଆନଙ୍କ ବିଦେଶ ଗସ୍ତର ତଦନ୍ତ ନି...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कानपुर में पुलिस झण्डा दिवस पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने फहराया पुलिस ध्वज

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Nov 2026, 02:54 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस ध्वज की गरिमा और परंपराओं को अक्षुण्ण रखने का लिया संकल्प, निष्ठा व समर्पण से जनसेवा का दिया संदेश

कानपुर, उत्तर प्रदेश। पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर 23 नवंबर को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया गया। उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। यह ध्वज उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल सहित उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज की गरिमा और गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ जनसेवा करने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस झण्डा दिवस के माध्यम से पुलिसकर्मियों को संगठन के गौरवशाली इतिहास और जनसेवा के प्रति उनके दायित्वों का स्मरण कराया गया।
📲Get App