🔥 TRENDING સુરત આરોગ્ય કચેરીમાં લાંચની માંગણીનો ક... निवाई थाने के कांस्टेबल खुशीराम साड़ीव... दिल्ली के रामलीला मैदान की गूंज कटिहार... Five Tripura MDCs Set to Take Oath as... Tripura Launches 2026 Promotion Policy... Residents Protest Waste Discharge into...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

कानपुर में 20 दिसंबर को होगा दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट हाफ मैराथन का आयोजन, पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने की प्रतिभाग करने की अपील

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Nov 2026, 01:31 PM 👁 45
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आइए, दौड़ें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें।

कानपुर। दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट की ओर से आगामी 20 दिसंबर 2026 को कानपुर में हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एस. कासिम आबिदी ने कानपुरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एस. कासिम आबिदी ने कहा कि हाफ मैराथन केवल दौड़ का आयोजन नहीं है, बल्कि यह फिटनेस, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली को अपनाने का संदेश देने का एक अच्छा अवसर है। उन्होंने शहर के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और सभी नागरिकों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दौड़ जैसी गतिविधियां लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी बनाती हैं। ऐसे आयोजनों में सहभागिता से समाज में फिटनेस के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है। दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट हाफ मैराथन का आयोजन 20 दिसंबर 2026 को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया जाएगा। आयोजकों की अपील है कि शहरवासी इस आयोजन का हिस्सा बनें और दौड़ के माध्यम से स्वस्थ एवं फिट कानपुर का संदेश दें।
📲Get App