🔥 TRENDING ಮೊಹಮ್ಮದ್ ಸಿರಾಜ್ ಮರಳಿದರು, ಯಶ್ ಠಾಕೂರ್ ಭಾ... Bawana Double Murder: 27-Year-Old Hack... Peanut Prices Hold Steady as New Khari... ಭಾರತ ಅಂಡರ್-19 ತಂಡ ಪಾಕಿಸ್ತಾನವನ್ನು 1 ವಿಕ... Bengaluru Engineer Builds Space Observ... गेरोटा और नादरी के दो युवाओं ने अमोल क...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

कानपुर जोन पुलिस परिवार ने प्रदेशवासियों को दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Nov 2026, 06:08 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कानपुर जोन पुलिस की कामना—छठी मैया की कृपा से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का हो वास

कानपुर, उत्तर प्रदेश। कानपुर जोन पुलिस परिवार की ओर से लोक आस्था, श्रद्धा, पवित्रता एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कानपुर जोन पुलिस परिवार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आत्मअनुशासन, त्याग, तपस्या और अटूट आस्था का प्रतीक है। यह पावन पर्व हम सभी को स्वच्छता, संयम, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का महत्वपूर्ण संदेश देता है। संदेश में कामना की गई कि भगवान सूर्यदेव की उपासना एवं छठी मैया की आराधना से जुड़ा यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। कानपुर जोन पुलिस परिवार ने कहा कि आस्था और विश्वास का यह महापर्व सभी के जीवन को नई ऊर्जा, उमंग एवं उल्लास से आलोकित करे तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को और मजबूत बनाए।
📲Get App