🔥 TRENDING Union Minister Bhagirath Choudhary Ope... Navy Chief Urges Skyroot to Build Defe... મહીપત સિંહ ના પુત્ર પર 9 વ્યક્તિઓ દ્વા... Murli Manohar Joshi Criticises Loud Mu... Bill Gates Foundation Commits $1bn for... Health Authorities Make Acidity Medici...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कान्हा की भक्ति में रंगेगा कनबेरी का गौ धाम, 4 को जन्माष्टमी पर मचेगी मटकी फोड़ की धूम

कान्हा की भक्ति में रंगेगा कनबेरी का गौ धाम, 4 को जन्माष्टमी पर मचेगी मटकी फोड़ की धूम

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 02 Sep 2026, 08:22 AM 👁 344
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्री अग्रसेन गौ धाम में सुबह पूजा से लेकर शाम तक होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे गौ गोपाल जी के विशेष श्रृंगार एवं पूजा-अर्चना से होगी। दोपहर 3 से 5 बजे तक सुंदरकांड और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। शाम 5 बजे आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। मटकी में 500 रुपए नकद और चॉकलेट रखी जाएगी। मटकी फोड़ने वाले प्रतिभागी को 500 रुपए पुरस्कार मिलेगा।

इसके बाद शाम 6:30 बजे दूध-दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। इसके विजेता को 2100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। शाम 7 बजे भव्य आरती, केक कटिंग और गौ गोपाल जी का फलों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

**लड्डू गोपाल का झूला और माखन प्रसाद रहेगा आकर्षण**
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का आकर्षक झूला सजाया जाएगा। मिट्टी के पात्र में माखन प्रसाद, फल-मिठाई और श्रद्धालुओं के लिए नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। फल एवं मिठाई का भोग अर्पित करने वाले श्रद्धालुओं से पूर्व सूचना देने का आग्रह किया गया है।
📲Get App