🔥 ट्रेंडिंग असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने... बीकानेर के डंडी गांव को नई एम्बुलेंस,... डॉ. कपिल वर्मा को मंडला जिले के मानव अ... 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोग... अरुणाचल प्रदेश में पाई गई दुर्लभ मेंढक... लगभग 50,000 भक्तों ने अरुणाचल प्रदेश म...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कमिश्नर की जनसुनवाई में स्कूल पर अतिक्रमण की आई

✍️ रिपोर्टर: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 04 नव. 2026, 06:35 PM 👁 167
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कमिश्नर की जनसुनवाई में स्कूल पर अतिक्रमण की आई शिकायत

कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर कमिश्नर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई एवं समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ग्राम पंचायत बकेली, जनपद पंचायत पाली, जिला उमरिया के ग्रामवासियों ने ग्राम बकेली के डोगरी टोला वार्ड क्रमांक-5 स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र की भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदकों ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की खसरा नंबर 405 की लगभग 3 एकड़ भूमि पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, देशहाई मढ़िया, दुर्गा मंदिर एवं सामुदायिक भवन स्थित हैं। आवेदकों ने बताया कि उक्त भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया है। विद्यालय एवं आंगनबाड़ी भवन की सुरक्षा के लिए डीएमएफ मद से स्वीकृत बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें संबंधित व्यक्ति द्वारा कथित रूप से बाधा उत्पन्न की जा रही है। ग्रामवासियों ने कमिश्नर से भूमि का सीमांकन कराकर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की बात कही। जिस पर कमिश्नर ने एसडीएम पाली को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Shahdol Commissioner Collector Office Shahdol janpad panchayat Jaisinghnagar

#MadhyaPradesh #ShahdolDivision #collector_shahdol
📲Get App