🔥 TRENDING રાધનપુરમાં ડમ્પરના ગુપ્તખાનામાંથી રૂ.1... Chalachithra Academy Foils Filmmakers'... हनुमानगढ़ जी बैनीवाल राजस्थान के श्रीग... Jim Carrey Marries Longtime Girlfriend... Oakbrook Police Issue Update on Mall S... Alexander James Hamilton Crafts Surrea...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

कमला नेहरू रिज पर चला स्वच्छता अभियान, हजारों स्वच्छाग्रहियों ने किया श्रमदान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Oct 2026, 12:18 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान में हजारों स्वच्छाग्रहियों ने लिया हिस्सा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कमला नेहरू रिज पर श्रमदान कर स्वच्छता एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में स्वच्छाग्रहियों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि जब दिल्ली एक साथ आगे बढ़ती है, तो बदलाव भी व्यापक स्तर पर दिखाई देता है। सामूहिक श्रम और सेवा के माध्यम से स्वच्छ दिल्ली के संकल्प को नई मजबूती मिली। इस अवसर पर विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी कमला नेहरू रिज पहुंचकर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था और मरम्मत कार्यों का भी जायजा लिया गया।
अभियान से जुड़े सभी स्वच्छाग्रहियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए लोगों से स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ दिल्ली के निर्माण में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया गया।
📲Get App