🔥 TRENDING Gujarat Introduces Unified Film Shooti... Bill Gates Warns AI Could Cause Billio... Telangana to Open 41 New Bars, Calls f... PCCF Calls for Neighboring States’ Sup... Cuttack Food Safety Officer Transferre... Kanak News Odisha airs 7PM bulletin on...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कामखेड़ा में गूंजा शिक्षकों की एकजुटता का स्वर
दो दिवसीय संयुक्त अधिवेशन के प्रथम दिन 500 से अधिक शिक्षक-प्रबोधक जुटे, सात प्रमुख मांगों पर हुआ मंथन

कामखेड़ा में गूंजा शिक्षकों की एकजुटता का स्वर दो दिवसीय संयुक्त अधिवेशन के प्रथम दिन 500 से अधिक शिक्षक-प्रबोधक जुटे, सात प्रमुख मांगों पर हुआ मंथन

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 18 Sep 2026, 07:00 PM 👁 96
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेवा गणना, पदोन्नति, स्थानांतरण नीति, टीईटी से मुक्ति और वेतन विसंगति दूर करने सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

मनोहरथाना/कामखेड़ा। अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ एवं पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षा संघ झालावाड़ का संयुक्त अधिवेशन शुक्रवार को कामखेड़ा में आयोजित किया गया। अधिवेशन के प्रथम दिन 18 सितंबर को शिक्षकों एवं प्रबोधकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं प्रबोधक शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक हेमराज पारेता रहे। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रामलाल मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहरथाना राजेंद्र कुमार मेहरा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरगोविंद मीणा अकलेरा एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहरथाना चंद्रशेखर लोहार रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंचायती राज शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ झालावाड़ जितेंद्र सिंह चौहान एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ इंद्रजीत सिंह सोढ़ी ने की। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया गया।
सात प्रमुख मांगों पर हुआ मंथन
उद्घाटन सत्र में संगठन की ओर से प्रबोधकों एवं अध्यापक प्रबोधकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें—
प्रबोधक पद से पूर्व की सेवा की गणना का लाभ दिया जाए।
टीचर, शिक्षाकर्मी एवं वंचित मदरसा पैराटीचर्स को नियमित किया जाए।
वरिष्ठ प्रबोधकों की पदोन्नति में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर प्रतिस्थापन किया जाए।
प्रबोधकों को राजस्थान सेवा नियम-2021 में शामिल किया जाए।
अध्यापक प्रबोधकों के लिए स्थानांतरण नीति बनाकर जल्द स्थानांतरण किए जाएं।
2010 से पूर्व नियुक्त अध्यापक प्रबोधकों को टीईटी से मुक्त रखा जाए।
अध्यापक प्रबोधकों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।
इन सभी मांगों पर वक्ताओं ने विस्तार से विचार-विमर्श किया तथा संगठन को मजबूत करते हुए शिक्षक एवं प्रबोधक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया।
जिलेभर से उमड़ा शिक्षक समुदाय
अधिवेशन में प्रदेश संयोजक अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ रईस खान, प्रदेश सचिव श्याम मनोहर डोरिया, मनोहरथाना ब्लॉक अध्यक्ष रोडूलाल सुमन, अकलेरा ब्लॉक अध्यक्ष चंदालाल तंवर, प्रबोधक संघ अकलेरा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मेवाड़ा, सुनेल पंचायत राज ब्लॉक अध्यक्ष तूफान सिंह, सुनेल के हजारीलाल दांगी, जितेंद्र कुमार मेहर, बकानी प्रबोधक संघ जिला उपाध्यक्ष लालचंद मीणा, वाहिद अहमद, अनार सिंह एवं प्रमोद शर्मा सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अधिवेशन में 500 से अधिक शिक्षक एवं प्रबोधकों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के प्रदेश सचिव सरफराज अहमद एवं पंचायती राज के जिला महामंत्री किशोर कुमार राठौर ने किया।
अधिवेशन के दौरान शिक्षक एवं प्रबोधक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन की एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।
📲Get App