National
केमिकल लदा 407 वाहन पलटने के मामले में रंगदारी और पीछा करने का आरोप
बुकरू क्षेत्र में ट्रांसपोर्टिंग वाहनों से प्रति ट्रक 300 रुपये वसूली का भी दावा, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई संवाददाता:-आकाश भारती केरेडारी: केरेडारी थाना क्षेत्र के छोटकी बुकर
केमिकल लदा 407 वाहन पलटने के मामले में रंगदारी और पीछा करने का आरोप
बुकरू क्षेत्र में ट्रांसपोर्टिंग वाहनों से प्रति ट्रक 300 रुपये वसूली का भी दावा, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई
संवाददाता:-आकाश भारती
केरेडारी: केरेडारी थाना क्षेत्र के छोटकी बुकरू में केमिकल लदे 407 वाहन के पलटने की घटना को लेकर रंगदारी मांगने और वाहन का पीछा करने के आरोप सामने आए हैं।घटना बीते रात लगभग 9 बजे की बताया जा रहा है।छोटकी बुकरू के कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन का पीछा किया गया और रास्ते में बाइक सवारों के सामने आ जाने से चालक घबरा गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद चालक के मौके से चले जाने की बात भी कही जा रही है।ग्रामीणों ने इस मामले में बड़का बुकरू के अनिल यादव, मनोज यादव और धीरज यादव के नाम लिए हैं।
ट्रांसपोर्टिंग वाहनों से प्रति ट्रक 300 रुपये लेने का आरोप
वहीं, बड़का बुकरू में ट्रांसपोर्टिंग रोड से गुजरने वाले वाहनों से प्रति ट्रक 300 रुपये लिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि लो ट्रांसपोर्टिंग कमेटी के नाम पर जोरदाग ग्रामीण सड़क और चंद्रगुप्त परियोजना क्षेत्र में चलने वाले ट्रकों से कथित तौर पर राशि वसूली जा रही है।इस मामले में लो ट्रांसपोर्टिंग कमेटी के अध्यक्ष गणेश यादव, सचिव उमेश यादव और कोषाध्यक्ष विकास यादव के नाम सामने आए हैं। हालांकि, कथित वसूली के आधार और इसमें संबंधित पदाधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
निष्पक्ष जांच की मांग
दोनों मामलों को लेकर ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच आवश्यक है। पुलिस और प्रशासन की जांच से ही वाहन पलटने की परिस्थितियों, रंगदारी के आरोपों और ट्रांसपोर्टिंग वाहनों से कथित वसूली की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।