🔥 TRENDING મુંબઈની ૧૨૨ વર્ષ જૂની ક્યાની એન્ડ કંપન... NDMA Launches Aapda Mitra Training Pro... Super 30 Selection Test Held in Tripur... Himachal Delegation Tours Japan Olympi... Schools Closed on September 29, 2026:... Medical Negligence: Surgical Sponge Le...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कैलाश कुमार अहिरवार- दैनिक अमरकंटक भूमि*

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 29 Sep 2026, 07:48 PM 👁 32
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*थाना रामनगर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के भीतर गुमशुदा युवक सकुशल दस्तयाब, परिजनों ने किया आभार व्यक्त*

*कैलाश कुमार अहिरवार- दैनिक अमरकंटक भूमि*

अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक *श्री विक्रांत मुराब (भा.पु.से.)* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा श्रीमति आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस ने एक गुमशुदगी के मामले में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए गुमशुदा युवक को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को राहत पहुंचाई है।
दिनांक 26.09.2026 को फरियादिया कुसुमकली साहू, पति समरजीत साहू, उम्र 49 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, दुर्गा मंदिर सीधी दफाई, राजनगर द्वारा थाना रामनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका 23 वर्षीय पुत्र छविलाल साहू दिनांक 25.09.2026 की रात्रि घर से अचानक लापता हो गया है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला तथा उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। रिपोर्ट के आधार पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 275/26, धारा 140(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना रामनगर पुलिस ने युवक की तलाश के लिए सक्रिय पतासाजी अभियान शुरू किया। तकनीकी जानकारी एवं स्थानीय स्तर पर लगातार की गई खोजबीन के दौरान पुलिस टीम ने गुमशुदा छविलाल साहू को सकुशल दस्तयाब कर लिया। युवक के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
प्रकरण में दस्तयाब युवक के कथन कराए जाने सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम थाना प्रभारी सुमित कौशिक , सहायक उप निरीक्षक विनोद नाहर, प्र आर विनोद मिंज, आरक्षक मदगेन्द्र पटेल की इस कार्रवाई में तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
📲Get App