🔥 TRENDING Taylor Swift Unveils Gothic Vibe in Ne... लखनऊ में सुहावना मौसम, दिनचर्या के लिए... Towson University Lockdown Ends After... Gujarat Launches Unified Online Portal... News18 Tamil Debuts 8 AM Election Show... Poompuhar Dive Uncovers Tamil‑West Asi...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कोलारस में आज आयोजित होगा जनसंवाद शिविर
Local

कोलारस में आज आयोजित होगा जनसंवाद शिविर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Sep 2026, 01:32 PM 👁 65
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोलारस में जनसंवाद शिविर आज, जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

कोलारस। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में जनसंवाद शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को विकासखंड कोलारस में नगर परिषद के सामने जनसंवाद शिविर आयोजित होगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर में प्रशासनिक टीम आम नागरिकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेगी। शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं कुटीर उद्यमियों की लंबित स्वीकृतियों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए उद्यम संवाद आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने कोलारस क्षेत्र के सभी नागरिकों एवं स्थानीय उद्यमियों से अपील की है कि वे 11 सितंबर को नगर परिषद के सामने आयोजित जनसंवाद शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें, उनका निराकरण कराएं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

“आपकी समस्या, हमारा संकल्प, आपका समाधान।”
📲Get App