कलेर की पहलेजा, टेरी व सकरी खुर्द पंचायत में लगा सहयोग शिविर, मौके पर सुनी गईं लोगों की समस्याएं
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
अरवल ।कलेर प्रखंड क्षेत्र की पहलेजा पंचायत, टेरी पंचायत एवं सकरी खुर्द पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी, बीडीओ सुशील कुमार, राजस्व पदाधिकारी रतन कुमार झा समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम अयोध्या सिंह उर्फ पुटू कुशवाहा, कलेर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बजेंद्र सिंह, पहलेजा मुखिया मुंद्रिका सिंह एवं टेरी मुखिया गीता देवी सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर उनके समाधान की पहल की गई। शेष बचे मामले को संबंधित विभाग को निदान करने के लिए भेजा गया है |