🔥 TRENDING Sidharth Malhotra’s ‘The Vvan – Force... Reliance Officials Meet West Bengal CM... Bihar Cabinet Approves Green Hydrogen... Arunachal Dam Protest Escalates into V... Tata Trusts Files Caveat with Maharash... Akhilesh Yadav says pre‑poll alliance...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कालपी सर्किल के पुलिस अधिकारियों का अर्दली रूम, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Oct 2026, 05:22 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कालपी सर्किल के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विवेचकों के साथ हुई समीक्षा बैठक

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कालपी सर्किल के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विवेचकगणों का अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अर्दली रूम में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई तथा पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रचलित अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए शासन एवं पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
📲Get App