🔥 TRENDING ''ਨਰਵਸ 90'' ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਗਿੱਲ; ਧੋਨੀ ਤੋਂ ਬਾ... पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आए सरपं... ਮਜੀਠੀਆ ਦੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ 'ਤੇ ਮੋਹਾਲ... बहराइच में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीए... ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ' ਜੀ ਦੇ ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਨਾਲ ਗੂੰਜਿਆ ਜ... Golaghat Opens Special Court to Clear...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कालपी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 21 Nov 2026, 07:40 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डीएम-एसपी ने अधिकारियों को चेताया, जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

कालपी (जालौन)। जनपद जालौन की तहसील कालपी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने संयुक्त रूप से आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में से कई प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया। वहीं, जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
📲Get App