🔥 TRENDING अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele... TVK Criticizes Udhayanidhi Stalin Over...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Sep 2026, 06:08 AM 👁 49
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पत्रावलियों के रखरखाव, ई-ऑफिस, लंबित प्रकरणों एवं राजस्व वसूली की समीक्षा, अधिकारियों को पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश

उरई, जालौन। कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार, नजारत, संयुक्त कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का भ्रमण किया गया। निरीक्षण में पत्रावलियों के रखरखाव, ई-ऑफिस व्यवस्था, लंबित प्रकरणों, राजस्व वसूली तथा कार्यालयों में संचालित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों एवं पत्रावलियों का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शासकीय कार्यों का संपादन पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने तथा कार्यालयीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
📲Get App