🔥 ट्रेंडिंग नशे की हालत में मिले बुजुर्ग, लावारिस... नक्सल प्रभावित माहला गांव की बदलेगी तस... જામનગરમાં વંદે ભારત ટ્રેનની અડફેટે બે... विजयराघवगढ़ के बंजारी के पास बस दुर्घट... सुमेरपुर में पंचायती राज चुनाव के लिए... एनजीटी ने हिमाचल प्रदेश सरकार को कोक्स...
10 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने गर्भवती महिलाओं की देखभाल और सुरक्षित प्रसव पर दिया जोर

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 10 अक्टू. 2026, 09:23 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इंदौर में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, प्रसव पूर्व जांच और जच्चा-बच्चा के टीकाकरण सहित स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

इंदौर, 10 अक्टूबर 2026: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हसानी विशेष रूप से मौजूद थे। कलेक्टर श्री वर्मा ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, उनकी प्रसव पूर्व जांच, सुरक्षित प्रसव तथा जच्चा-बच्चा के टीकाकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में निर्देश दिए गए कि गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनका पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक गर्भवती महिला की नियमित प्रसव पूर्व जांच कराई जाए तथा हाई रिस्क गर्भावस्था की समय रहते पहचान कर विशेष निगरानी रखी जाए। आवश्यकता होने पर ऐसी महिलाओं को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित किया जाए तथा प्रसव के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहें।

प्रसव के बाद माता और नवजात शिशु की नियमित देखभाल, निर्धारित समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श सुनिश्चित किया जाए। पात्र हितग्राहियों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया। बैठक में गर्भवती महिलाओं के लिए तैयार किए गए स्मार्ट चैटबॉट तथा सुमन पंचायत के संबंध में भी जानकारी दी गई, जिनके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
📲Get App