🔥 TRENDING Sand trader shot in Satna pan shop; po... Indore Builder Banti Nagar's Suicide P... बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, माड़र पुल क... Karnataka FDA Calls Centre to Act on 2... भारी बारिश से निंबड़ी चांदावता के खेतो... MSRTC Bus Crash Near Belapur Flyover I...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कलेक्टर रुचिका चौहान ने रक्तदान कर दिया मानवता की सेवा का प्रेरक संदेश
Health

कलेक्टर रुचिका चौहान ने रक्तदान कर दिया मानवता की सेवा का प्रेरक संदेश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Sep 2026, 01:44 PM 👁 55
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेवा–संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर ने किया रक्तदान, शासकीय सेवकों और आमजन से भी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने की अपील

ग्वालियर। सेवा–संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय मुरार में कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्वयं रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरक संदेश दिया। कलेक्टर रुचिका चौहान का यह कदम केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने समाज के लोगों और शासकीय सेवकों को भी रक्तदान के लिए आगे आने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने शासकीय सेवकों से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। कलेक्टर के इस पहल से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने और सेवा कार्यों में भागीदारी बढ़ाने की प्रेरणा मिली। उन्होंने संदेश दिया कि “आपका रक्तदान किसी के जीवन में नई उम्मीद बन सकता है।”
आइए, सेवा को संकल्प बनाएं और मानवता के लिए रक्तदान करें।
📲Get App