🔥 TRENDING Harshvardhan Rane Announces New Film '... Father Says Gunmen Mocked Him After 19... कोटा में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडिय... புதுவை முதல்வர் அவசர ஆலோசனை Madhya Pradesh Resident Killed in Shoo... West Bengal CM orders prime‑time slots...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कलेक्टर ने जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कार्यों में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया

✍️ Reporter: देवान सिंह मराबी 🗓 25 Nov 2026, 12:32 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गौरेला के कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

गौरेला के कलेक्टर श्री विजय दयाराम के अध्यक्षता में आज कलेक्टरिएट के अरपा सभा कक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत जिले में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति संतोषप्रद नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की और विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कर ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित योजनाओं के देयकों के भुगतान, अपूर्ण निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समयावधि के प्रस्ताव सहित विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की।

बैठक में भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता ‘पेयजल गाथा’ में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के अधिकाधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल गुणवत्ता एवं सामुदायिक जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उनकी रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में विद्यार्थी हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में अपनी कहानियां एवं नवाचारी विचार 8 दिसंबर 2026 तक मायगोव पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी, वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता एवं मिशन की सदस्य सचिव श्रीमती प्रिया सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
📲Get App