स्वास्थ्य
कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर प्रतिदिन सोनोग्राफी कराने के दिए निर्देश
अशोकनगर जिला चिकित्सालय में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज जिला चिकित्सालय अशोकनगर का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस हेतु सोनोग्राफी कार्य के लिए आस्था अग्रवाल को प्रतिदिन नियुक्त किया गया है, जिससे मरीजों को समय पर सोनोग्राफी की सुविधा मिल सके। कलेक्टर ने मरीजों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सालय में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक स्थानों पर कुर्सियां लगाने के लिए कहा, ताकि उपचार एवं जांच के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को असुविधा न हो।
इस दौरान कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का भी निरीक्षण किया तथा वहां चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ओटी का कार्य पूर्ण होने के उपरांत उसका विधिवत हैंडओवर कराने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय में उपलब्ध अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली गई और मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।